Bigg Boss 20 Uditi Singh Team Slams Rhiti Tiwari: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में डिस बैटल हुआ, जिसमें रीति तिवारी ने हदें पार कर दीं। वहीं अब उदिति सिंह की टीम ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।Bigg Boss 20 Uditi Singh Team Slams Rhiti Tiwari: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ में गेम दिन पर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कैप्टेंसी के लिए डिस बैटल हुआ था, जिसमें यंग और काजी तौकीर की टीम आमने-सामने आई थी। लेकिन इस डिस बैटल के दौरान रीति तिवारी ने हदें पार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने उदिति सिंह के मेकअप, ड्रेस पर तो टिप्पणी की ही, साथ ही उन्हें और काजी तौकीर को लेकर भद्दी बातें भी कहीं। रीति तिवारी की इस हरकत पर काजी तौकीर ने सवाल उठाया था। वहीं अब उदिति सिंह की टीम ने इस मामले पर एक्शन लिया है। उन्होंने रीति तिवारी पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें आड़े हाथों लिया है।‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में रीति तिवारी ने उदिति सिंह को कहा था कि जाकर चार-पांच लाइन सीख ले, हमेशा इनकी (काजी तौकीर) की परछाईं में रहती है। इसपर उदिति सिंह की टीम ने वीडियो शेयर कर कहा, “जाकर चार पांच लाइन सीख ले’, यही कहा था ना तूने। आजा सिखाते हैं। उदिति चुप रही तो क्या, हम करते हैं डिस कंप्लीट, चार-पांच लाइन बिना गाली और बिना एक भी बीप। तू कितनी जलनखोर है, ये तो सबने देख लिया। रॉकस्टार बनने आई थी, असली रॉकस्टार ने जला दिया। बिना गाली, बिना बीप, बार्स हैं भारी, तू है चीप।‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) फेम रीति तिवारी की टीम यहीं नहीं रुकी। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, “तू कहती है तुम मेरे लेवल तक नहीं आ सकते, सही कहा, इतना नीचे आना नहीं है हर किसी का लेवल, 25 हजार पॉकेटमनी तमीज बिल्कुल जीरो। सरनेम है नहीं इज्जत से बनते हैं हीरो। उदिति छा गई फ्रेम में, रीति रह गई जीरो। चार-पांच लाइन सिखा दी, अब तेरा टाइम निकला। सीख गई रीति, चल अब क्लास खत्म।”









































