शांति प्रस्ताव के साथ क्रेमलिन पहुंचे ट्रंप के दूतों से मिले पुतिन, कहा- रूस-यूक्रेन स्थिति बेहद जटिल

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने यूक्रेन की स्थिति को जटिल बताते हुए ट्रंप के शांति प्रयासों की सराहना की।रूस और यूक्रेन के बीच जारी चार साल से अधिक लंबे युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका के कूटनीतिक प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुश्नर ने शनिवार को मास्को स्थित क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के हालात को ‘कठिन और जटिल’ करार दिया, लेकिन साथ ही युद्ध रोकने के लिए ट्रंप द्वारा जारी शांति प्रयासों की खुलकर सराहना की।

क्रेमलिन में 3 घंटे चली वार्ता, ट्रंप के प्रयासों की तारीफ

मास्को पहुंचने पर विटकॉफ और कुश्नर का स्वागत रूसी निवेश दूत किरिल दिमित्रीव और विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने किया। इसके बाद दोनों अमेरिकी प्रतिनिधि क्रेमलिन पहुंचे।बैठक की शुरुआत में पुतिन ने अमेरिकी दूतों से कहा, कि जिस स्थिति को आज हम सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, वह निसंदेह बहुत कठिन है। लेकिन वार्ता शुरू करने से पहले, मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मेरी ओर से शुभकामनाएं और आभार व्यक्त करें। वह जानते हैं कि परिस्थितियां बेहद कठिन हैं, फिर भी वह शांति प्रक्रिया में योगदान देने के अपने प्रयासों को रोक नहीं रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि रूस वार्ता की गुणवत्ता और मध्यस्थों पर विश्वास को बहुत महत्वपूर्ण मानता है और अमेरिकी टीम के साथ काम करना उनके लिए सहज रहा है। विटकॉफ ने पुतिन को राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से शुभकामनाएं दीं और मास्को-कीव यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।कीव पर 3 दिनों के हवाई हमलों पर रोक

अमेरिकी दूतों की सुरक्षा और आगामी कीव यात्रा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, पुतिन ने 5 सितंबर की मध्यरात्रि से यूक्रेन की राजधानी कीव पर 3 दिनों के लिए किसी भी प्रकार के हवाई या मिसाइल हमले न करने का सैन्य आदेश जारी किया है।

यूक्रेन का रुख और ट्रंप का शांति प्रस्ताव

अमेरिकी दूत मास्को के बाद रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर रहेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि उनकी अमेरिकी दूतों से बात हुई है। जेलेंस्की ने घोषणा की कि जब तक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत प्रक्रिया जारी रहेगी, यूक्रेन भी रूसी शहरों पर अपने हवाई हमले रोकने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका ने एक नया शांति प्रस्ताव तैयार किया है और अपने दो सबसे भरोसेमंद वार्ताकारों को दोनों देशों के दौरे पर भेजा है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस पहल से संघर्ष विराम के लिए कोई ठोस रास्ता निकल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here