सलमान खान के घर में 6 महीने रहे थे Pradeep Rawat, खुद बताया था ‘बागी’ दोस्‍त भाईजान से क्यों बना ली दूरी

0

साउथ फिल्मों के स्टार रहे प्रदीप रावत ने बॉलीवुड में भी खूब काम किया। वह ‘सरफरोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनका हाल ही ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उनके जाने से जहां परिवार सदमे में है, वह फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। आमिर खान से लेकर सलमान खान तक भावुक हो गए और एक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदीप रावत को याद करते हुए सलमान ने उन्हें ‘भाई’ कहा और साथ बिताए पलों को याद किया। प्रदीप रावत का सलमान के साथ कभी बहुत गहरा याराना था। वह 6 महीनों तक उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी रहे थे। फिर ऐसा क्या हुआ था कि प्रदीप रावत ने सलमान के सर्कल से खुद को अलग कर लिया? इस बारे में दिवंगत एक्टर ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था।

प्रदीप रावत ने सलमान के साथ कई फिल्में की थीं, जिनमें ‘संग दिल सनम’, ‘पत्थर के फूल’ और ‘बागी’ जैसे नाम शामिल हैं। सलमान के साथ प्रदीप रावत की पहली फिल्म ‘बागी’ थी, और उसी से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। प्रदीप ने बताया था कि पहले सलमान और बाकी लोग उन्हें ‘बुड्ढा बुड्ढा’ कहकर चिढ़ाते थे, और फिर दोस्ती हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here