सूने घर में १२ वीं के छात्र ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी

0

त्योहार मनाने गांव गया था परिवार दरवाजा तोडक़र निकाला गया कृष्णा एरपुडे का शव

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत वारा के शिवधाम मोहल्ला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ १२ वीं कक्षा में पढने वाले १७ वर्षीय होनहार छात्र कृष्णा एरपुढे ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था जबकि उसका परिवार पुश्तैनी गांव त्योहार मनाने गया हुआ था। सूचना पर पहुंची वारासिवनी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

त्योहार मनाकर लौटा परिवार अंदर का नजारा देख उड़े होश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत ग्राम कचेखनी निवासी नंदकिशोर एरपुढे पेशे से शासकीय शिक्षक हैं। वह वर्तमान में अपनी पत्नी, बेटी और बेटे कृष्णा १७ वर्ष के साथ वारा के शिवधाम मोहल्ला स्थित मकान में रहते हैं। गत २९ जुलाई को नंदकिशोर एरपुढे अपनी पत्नी और कॉलेज में पढने वाली बेटी के साथ अखाडी का त्योहार मनाने अपने पुश्तैनी गांव कचेखनी गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे कृष्णा को वारा स्थित घर पर ही अकेला छोड़ दिया था। ३० जुलाई की सुबह करीब ८ बजे जब परिवार त्योहार मनाकर वापस लौटा तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पिता को किसी अनहोनी की शंका हुई। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को एकत्र किया और दरवाजा तोड़ा। जब परिजन अंदर कृष्णा के कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई कृष्णा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वार्डवासियों की सूचना पर वारासिवनी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव विच्छेदन गृह भेजा गया जहाँ से प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार मृतक कृष्णा एरपुढे संदीपनि स्कूल वारासिवनी में कक्षा १२ वीं का छात्र था और पढाई में काफ ी होनहार व अग्रणी था। ऐसे में उसके द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है परन्तु मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

मृतक मेरा साला है जो कक्षा १२वीं की पढाई कर रहा था-नीरज सोनी

नीरज सोनी ने बताया की मैं उमरवाडा रहता हूँ मृतक मेरा साला हैं लडक़े के माता पिता त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव गए हुए थे। पढ़ाई करने के लिए लडक़ा घर में रुका हुआ था रात्रि में करीब ७ बजे माता.पिता की मोबाइल पर बात भी हुई थी। सुबह जब माता पिता घर आए तो सामने का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोडक़र वह अंदर गए तो लडक़ा फ ांसी पर लटका हुआ था। यह कक्षा १२वीं की पढ़ाई कर रहा था मृत्यु का कारण तो हमें पता नहीं इनके पिता शिक्षक है माता ग्रहणी है एक बहन है और हंसी खुशी सब रहते थे।

इनका कहना हैं

मौखिक चर्चा में बताया कि शिव धाम मोहल्ले में किसी छात्र के द्वारा फ ांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव दे दिया गया है। मामले में मार्ग जांच की जा रही है मृत्यु का कारण अभी अज्ञात है विवेचना के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

किरण कुमार बाहेश्वर सहायक उपनिरीक्षक थाना वारासिवनी

बाइट नीरज सोनी मृतक का जीजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here