सैमसंग लाया 10 हजार सुराख वाला ‘विंड फ्री’ AC, करेगा एयर प्यूरीफायर का काम भी काम और बचाएगा बिजली

0

गर्मियों में AC इस्तेमाल करने वालों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि AC चलाओ तो तेज ठंड लगती है और बंद करो तो पसीने छूट जाते हैं। इस टेंशन को दूर करने के लिए सैमसंग ने भारत में अपनी खास नेक्स्ट-जेनरेशन क्लाइमेट सॉल्यूशंस तकनीक से लैस एयर कंडीशनर पेश किया है। यह सैमसंग की ओर से आने वाले कोई आम AC नहीं है विंडफ्री कूलिंग, पीएम1.0 एयर प्यूरीफिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक जबरदस्त पैकेज है। सैमसंग की ओर से इसे गुरुग्राम के लग्जरी प्रोजेक्ट द ऑर्चर्ड में फिट भी कर दिया गया है।अक्सर हम भारतीय AC की ठंडी हवा से सिरदर्द या सर्दी-जुकाम की शिकायत करते हैं। सैमसंग ने इस समस्या का तोड़ निकालते हुए विंडफ्री तकनीक पेश की है। इसमें AC से हवा सीधी आने की जगह 10,000 छोटे-छोटे छेद यानी कि माइक्रो होल्स के जरिए आती है। इससे ठंडी हवा शरीर पर नहीं लगती और कमरे में धीरे-धीरे फैल जाती है।इसके साथ ही इसमें पीएम 1.0 का फिल्टर भी लगता है, जो हवा में मौजूद महीन धूल के कणों को साफ करता है और 99% बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। यानी इस एयर कंडीशनर के साथ अलग से प्यूरीफायर खरीदने की जरूरत नहीं रहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here