सोने के भाव में उछाल, ढीले पड़े चांदी के तेवर

0

सोने और चांदी के भाव में बुधवार को तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 11:55 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 43 रुपए यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 49,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं बीते सत्र की बात की जाए तो मंगलवार को अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भााव 49,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 90 रुपए यानी 0.18 फीसद की बढ़त के साथ 49,505 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बीते सत्र में अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 49,415 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

आज चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 35 रुपए यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 71,196 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। बीते सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 71,231 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा था। इसी तरह सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 6 रुपए यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 72,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। मंगलवार को सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 72,431 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा था।

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी का भाव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कॉमेक्स पर अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 1,894.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। दूसरी ओर हाजिर बाजार में सोने का भाव 1.58 डॉलर यानी 0.08 फीसद की टूट के साथ 1,891.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं चांदी के भाव की बात की जाए तो कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 0.06 डॉलर यानी 0.22 फीसद की गिरावट के साथ 27.67 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी का भाव 0.04 डॉलर यानी 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 27.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here