‘हनुमान अंश’ Oscars में क्‍यों नहीं गई? मेकर्स की लाख चाहतों के बाद भी टूटा सपना, गेम और कॉमिक बुक की तैयारी

0

नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि ड्रामा ‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस पर सरप्राइज ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। एक तरफ जहां ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 37 दिन में ₹192.13 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर 9506.5% का मुनाफा कमा लिया है, वहीं यह 11 सितंबर को विदेशों में भी रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्‍म के फैंस या यह कहें कि महाराज जी के भक्‍तों के लिए एक निराशा कि खबर ये है कि ‘हनुमान अंश’ प्रतिष्‍ठ‍ित Oscars नॉम‍िनेशन के लिए भेजे जाने से चूक गई है। जी हां, लगातार सोशल मीडिया पर यह मांग उठ रही थी कि फिल्‍म को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फ‍िल्म’ कैटेगरी में भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री मिलनी चाहिए। लेकिन मेकर्स ने खुलासा किया है कि इसके लिए डेडलाइन समाप्‍त हो चुकी है। हालांकि, खुशखबरी ये है कि प्रोड्यूसर नम्रता सिंह अब इसे तेलुगू डब वर्जन में रिलीज करने की तैयारी कर रही हैं। यही नहीं फिल्‍म पर एक गेम औश्र कॉमिक बुक भी लॉन्‍च किया जाएगा।

हनुमान अंश‘ आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में नम्रता ने बताया कि टीम ऑस्कर में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फ‍िल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर सबमिट करने की डेडलाइन से चूक गई। उन्‍होंने कहा, ‘हमारी टीम बहुत छोटी है। हम अभी डब वर्जन में रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं और इस कारण डेडलाइन मिस हो गई।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here