पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अपनी लाइफ में नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। माहिरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में 17 साल बाद दोबारा प्रेग्नेंसी के अनुभवों पर बात की। माहिरा इससे पहले पहली बार 20 साल की उम्र में मां बनी थीं। ये बच्चा उन्हें अपने पहले पति अली असकारी से हुआ था जिनसे साल 2007 में उन्होंने निकाह किया था और 2015 में उनका तलाक हो गया।
बरसों बाद माहिराकी लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई और 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी कर ली। अब अपनी दूसरी शादी के करीब 3 साल बाद, माहिरा अपने दूसरे बच्चे के आने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ बातें कही हैं। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था, जहां उन्होंने अपनी इस खुशखबरी को दुनिया को बताने में अपनी झिझक के बारे में भी बात की






































