200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा OnePlus Turbo 7 स्मार्टफोन! फीचर्स हुए लीक

0

कैमरा के मामले में भी OnePlus Turbo 7 काफी खास हो सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद कम है। इसके साथ ही आपको इसमें दमदार प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है।OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 7 पर काम कर रहा है। इस फोन को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। लीक के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 200MP का कैमरा, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और Qualcomm का नया प्रोसेसर दे सकती है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक बाजार में दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं OnePlus Turbo 7 में कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं।

लीक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Turbo 7 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फिलहाल यह चिपसेट डेवलपमेंट के दौर में है। अगर ऐसा होता है तो OnePlus इस नए प्रोसेसर के साथ फोन लॉन्च करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल हो सकती है। हालांकि, अभी प्रोसेसर के नाम को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में Snapdragon 8 Gen 5 Pro का नाम भी सामने आया है। ऐसे में सही जानकारी Qualcomm की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगी।

मिल सकता है 200MP का कैमरा

कैमरा के मामले में भी OnePlus Turbo 7 काफी खास हो सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद कम है। अगर कंपनी इस फोन में 200MP का कैमरा देती है तो यह पुराने मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। फिलहाल फोन के बाकी कैमरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

OnePlus Turbo 7 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा, फोन का सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट 165Hz तक हो सकता है। इतने हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन की मदद से फोन में स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस बार फोन में ग्लास बॉडी दे सकती है।

OnePlus Turbo Pro के भी फीचर्स हुए लीक

इससे पहले अक्टूबर के आखिर में टिप्स्टर Digital Chat Station ने OnePlus Turbo Pro को लेकर जानकारी शेयर की थी। लीक के अनुसार, इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 185Hz बताया गया है। इसके अलावा, फोन में 200MP का मेन कैमरा और कम से कम 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई थी। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने का दावा किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि OnePlus Turbo 7 और OnePlus Turbo Pro को लेकर सामने आई जानकारियां एक ही स्मार्टफोन से जुड़ी हो सकती हैं।

OnePlus Turbo 6 के मुकाबले कितना होगा अपग्रेड?

अगर OnePlus Turbo 7 के लीक फीचर्स सही साबित होते हैं तो यह पिछले मॉडल OnePlus Turbo 6 के मुकाबले काफी बड़ा अपग्रेड हो सकता है। OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, नए मॉडल में 200MP कैमरा, 185Hz डिस्प्ले और नया Snapdragon प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here