200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro, पावरफुल फीचर्स से लैस हैं दोनों स्मार्टफोन्स, जानें कीमत

0

वनप्लस के इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इनमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको पावरफुल प्रोसेसर भी दिया गया है। इसलिए मल्टी टास्किंग में आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।2026 में अब तक चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। अब अक्टूबर महीना खत्म होने से पहले ही कंपनी ने दो और धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं जों कि OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro हैं। कंपनी ने गुरुवार को अपने अक्टूबर लॉन्च इवेंट के दौरान इन दोनों फोन से पर्दा उठाया। दोनों स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

वनप्लस के इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इनमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको पावरफुल प्रोसेसर भी दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इन्हें चीन के मार्केट में पेश किया है। इसके अलावा दोनों फोन में अलग-अलग Snapdragon 8 Elite सीरीज के प्रोसेसर दिए गए हैं। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro की कीमत

सबसे पहले बात करें OnePlus Ace 7 की कीमत की, तो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 4,399 (करीब 63,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,899 (करीब 70,000 रुपये) है।

इसके अलावा 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल को CNY 5,199 (करीब 74,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 5,699 (करीब 81,000 रुपये) है।

वहीं, OnePlus Ace 7 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,799 (करीब 69,000 रुपये) रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। इसके 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (करीब 76,000 रुपये) और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 5,599 (करीब 80,000 रुपये) है।

इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) है। वहीं, सबसे महंगे मॉडल में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत CNY 7,299 (करीब 1.04 लाख रुपये) रखी गई है।

OnePlus Ace 7 सीरीज की सेल

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro दोनों स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 3 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहक इन्हें Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो OnePlus Ace 7 को Midnight Black, Streamer White और Quenched कलर में पेश किया गया है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro Flowing White, Midnight Black और Windbreaker कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272 x 2,772 पिक्सल है। खास बात यह है कि फोन में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, डिस्प्ले में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज

OnePlus Ace 7 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। वहीं, OnePlus Ace 7 में Snapdragon 8 Elite Gen 5V चिपसेट मिलता है। दोनों प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक जाती है। इनके साथ LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने Dual-Path Glacier Air-Cooling सिस्टम भी दिया है।

200MP कैमरा के साथ शानदार फोटोग्राफी

कैमरा इन दोनों स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro दोनों में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस कैमरे के साथ ऑटोफोकस, OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 20x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है।

हालांकि, दोनों फोन के दूसरे कैमरे में अंतर है। OnePlus Ace 7 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, Ace 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन से 8K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

9,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में OnePlus ने दोनों फोन में बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी है। OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इतनी बड़ी बैटरी होने से यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, असल बैटरी बैकअप इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here