Aamir Khan-Gauri Spratt Celebrate First Karwa Chauth: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार अभिनेता अपनी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गुरुवार की शाम अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के घर होस्ट सालाना करवा चौथ समारोह में आमिर खान अपनी पत्नी गौरी के हाथों में हाथ डालकर पहुंचे। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शामिल हुईं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट का पहला करवा चौथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट के लिए उनका पहला करवा चौथ बेहद खास रहा। शादी के बाद दोनों ने पहली बार इस त्योहार को साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आमिर खान ने ब्लैक और ब्लू कलर का सिंपल कुर्ता सेट पहना हुआ था। वहीं दूसरी ओर गौरी स्प्रैट ने रॉयल ब्लू रंग का खूबसूरत बनारसी सूट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। सुनीता कपूर की करवा चौथ पार्टी में पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल की तरह इस बार भी अपने जुहू स्थित घर पर शानदार करवा चौथ पार्टी होस्ट करती नजर आईं। इस साल भी उनके घर पर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्रियों और सेलिब्रिटी कपल्स का जमावड़ा लगा। इस खास समारोह में फराह खान, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर, मीरा राजपूत, ताहिरा कश्यप, नताशा दलाल, मिनी माथुर, पद्मिनी कोल्हापुरे, नीलम कोठारी, भावना पांडे और जावेद अख्तर समेत कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान करवा चौथ सेलिब्रेशन में सोनम कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूटती नजर आईं।










































