भाजपा में फिर लौटे राम किशोर शुक्ला, विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

0

महू विधानसभा में कांग्रेस से कुछ समय पहले इस्तीफा देने वाले रामकिशोर शुक्ला ने फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को इंदौर में महू विधायक उषा ठाकुर के घर पर भाजपा को सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले ही रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस से महू विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने चुनाव लड़ा पर वह हार गए थे। अब फिर से उन्होंने भाजपा को सदस्यता ली।

व्यापक सदस्यता अभियान

भाजपा की ओर से स्थापना दिवस पर आज एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा। सदस्यता अभियान के लिए छिंदवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे तो भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाने के लिए बूथ स्तर पर बीते कई दिनों से भव्य तैयारी की जा रही है।

बूथ स्तर पर कार्यक्रम

प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए तैयार किया गया है। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि एक दिन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सदस्यता का यह कीर्तिमान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here