अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अंधाधुंध गोलीबारी, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; संदिग्ध हमलावर भी मिला मृत

0

Pennsylvania Firing: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेंसिल्वेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।Pennsylvania Firing: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य से अंधाधुंध गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेंसिल्वेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

अंधाधुंध गोलीबारी के बाद संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर के शरीर पर गोली लगने का निशाना था। ऐसे में उसके खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पेरी स्ट्रीट पर गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं और फिर एक घर में दाखिल हो गया।महिलाओं के मिले शव

बताया जा रहा है कि पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले। इसके बाद घर के अंदर भी कई लोगों को शव बरामद किए गए। हालांकि, मृतकों की कुल संख्या में संदिग्ध हमलावर शामिल है या नहीं? अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ‘क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस’, स्टारलिंक पर सरकार के जवाब के बाद मस्क ने दागा सवाल

एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ”पुलिस सेवा में 28 साल से अधिक समय के दौरान मैंने ऐसा कभी नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि शहर ने कभी इतनी जनहानि और ऐसी घटना देखी है, जैसी हमने अभी देखी।”

लोराह ने घटना के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन कहा कि गोलीबारी की परिस्थितियां ”बेहद परेशान करने वाली” थीं। शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मेयर दरिया डेव्लिन को अपने प्रशासन की ओर से ”पूरा समर्थन” देने की पेशकश की है।

एरी शहर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है और आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है। एरी शहर पिट्सबर्ग से करीब 206 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here