Flydubai Flight Incident: इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और पूरी मानवता का नायक बताया।Flydubai Flight Incident: इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग (Isaac Herzog) ने 174 जिंदगियों को बचाने वाले जांबाज भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और पूरी मानवता का नायक बताया। इजरायली राष्ट्रपति ने मच्छार के जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना की और उनके ठीक होने के बाद यरुशलम में स्वागत करने की इच्छा जताई।
इजरायली राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कैप्टन स्मित मच्छर, आप इजरायल, भारत और पूरी मानवता के नायक हैं! वीकेंड में आपको मिले अपने पत्र में मैंने आपके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का उल्लेख किया था।उन्होंने कहा कि कैप्टन मच्छर के पूरी तरह स्वस्थ होने और अपनी ताकत वापस हासिल करने के बाद वह यरुशलम में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि इजरायल की जनता की ओर से वह कैप्टन मच्छार को नागरिक वीरता के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान ‘इजरायली राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित करना चाहेंगे।खून से लथपथ स्मित ने बचाई 174 जिंदगियां
सनद रहे कि 30 सितंबर को स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में को-पायलट का न सिर्फ मुकाबला किया, बल्कि बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाजा भी खोल दिया, ताकि हमलावर को-पायलट से निपटा जा सके।
चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। जिसकी बदौलत यात्रियों एवं क्रू सदस्यों ने हमलावर पर काबू पाने में मदद की और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, भारत समेत दुनिया भर के लोग मच्छार के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।










































