नगर सहित क्षेत्र में 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाना है। जिसको लेकर हर तरफ तैयारियां प्रारंभ हो गई है एक दिन पूर्व ही नगर में बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। जहां पर भगवान कृष्ण की मूर्तियां सहित पूजा सामग्री की दुकानें सज गई है तो वहीं मंदिरों में भी साफ सफाई की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है ताकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। हिन्दुधर्मलंबियो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक महत्वपूर्ण पर्व होता है यह भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित पर्व है। जिसमें लोगों के द्वारा भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसके लिए कृष्ण मंदिरों सहित घरों में भी उत्सव की तैयारी की जा रही है।
बाजार में लोगों ने की जमकर खरीदी
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व को लेकर बाजार में चना लही पुष्प फल बांस से बनी टोकनी फुलेरा सहित अन्य प्रकार की वस्तुओं एवं भगवान कृष्ण की प्रतिमा की दुकान 25 अगस्त को लगा ली गई। जहां पर नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपने घरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने को लेकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदी करी। वहीं घरों में साज सज्जा की वस्तुओं भी खरीदी की गई इस दौरान लोग काफी खुश नजर आये। जिनके द्वारा पूरे बाजार का भ्रमण कर विभिन्न वस्तुएं खरीदी की जाती रही।
सजने लगे पंडाल और मंदिर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मंदिरों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है वहीं घरों में भी भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर या पाठ पूजा कर जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है। परंतु वर्तमान में देखने में आ रहा है कि सार्वजनिक पंडाल में भगवान कृष्ण को विराजित कर उत्सव मनाया जाने लगा है यह धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। ऐसे में नगर के सोसाइटी शिव मंदिर खिला मुठिया देव परिषर वारा माता मंदिर सहित अन्य स्थान पर सार्वजनिक पंडाल तैयार करने का क्रम जारी है। तो वही कृष्ण मंदिरों में भी साज सज्जा प्रारंभ कर दी गई है।