बालाघाट /नगर में किराए से रह रही एक महिला ने बालक आश्रम सोनगुड्डा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक तिलक सिह मरकाम के विरुद्ध शादी का झांसा देकर देहशोषण करने और शादी न कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाई। इस 31 वर्षीय महिला द्वारा की गई रिपोर्ट पर महिला थाना बालाघाट में शिक्षक तिलकसिह मरकाम ग्राम लूद थाना रूपझर निवासी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक महिला थाने की पुलिस ने एक शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार इस महिला बहेला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसकी शादी 1 में 2012 में हुई थी जिसके पति से एक लड़की है किंतु पति के साथ घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा विवाद होने से 7 वर्ष पहले इस महिला ने अपने पति से तलाक हो गया है जो अपनी बेटी को को लेकर बालाघाट में किराए से रहती है। वर्ष 2019 में इस महिला की मुलाकात तिलकसिह मरकाम ग्राम लूद बैहर निवासी से हुई थी। तिलक सिंह मरकाम ने इस महिला को सोनगुड्डा में शिक्षक होना बताया था। तिलक सिंह मरकाम ने इस महिला से शादी करने के लिए बोला था। महिला तिलकसिह मरकाम से शादी करने तैयार हो गई थी। 15 नवंबर 2020 को तिलकसिह मरकाम ने इस महिला को अपने साथ सोनगुड्डा लेकर गया। और तिलकसिह मरकाम ने इस महिला को सोनगुड्डा में शासकीय कमरे अपनी पत्नी की तरह रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। यह महिला तिलकसिह मरकाम के साथ सोनगुड्डा में2 साल रही। उसके बाद तिलकसिह मरकाम B.Ed करने जबलपुर चले गए थे। जिन्होंने इस महिला को बूढ़ी बालाघाट में किराए का कमरा दिला दिए थे ।बूढ़ी बालाघाट में तिलकदिन मरकाम इस महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे और उसने इस महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तिलकसिह मरकाम ने इस महिला से कहा था कि मेरी शादी नहीं हुई है। जबकि बाद में महिला को पता चला कि तिलकसिह मरकाम शादीशुदा है। 6 महीने बाद से हु तिलकसिह मरकाम शराब पीकर आने आने लगा और इस महिला को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करने लगा और शादी करने से इनकार हो गया ।24 सितंबर 2024 के शाम 7:00 बजे तिलक सिंह मरकाम शराब पीकर महिला के किराए कमरे आया और शादी नहीं करता कह कर महिला को हाथ बुक्के से मारपीट कर दिया और जान से खत्म करने की धमकी देकर चला गया। शिक्षक तिलकसिह मरकाम द्वारा शादी करने से मना करने पर 4 अक्टूबर 2024 को यह महिला रिपोर्ट करने महिला थाना बालाघाट पहुंची ।महिला महिला पुलिस थाने में शिक्षक तिलक सिंह मरकाम ग्राम लूद निवासी के विरुद्ध धारा 69 115 296 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध अध्यक्ष का विवेचना शुरू की है। जानकारी के मुताबिक महिला थाने की पुलिस ने शिक्षक तिलकसिंह मरकाम को हिरासत में ले लिया है।