आंदोलित रसोईया संघ को मिला महिला कांग्रेस का समर्थन

0

शासन द्वारा 8 माह का मानदेय ना जाने के विरोध में करीब 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रसोईया संघ को महिला कांग्रेस का समर्थन मिला है।
एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने धरना स्थल पर जाकर रसोईया संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की।

उन्हें आश्वस्त कराया कि वे उनकी मांग को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे रसोईया महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार ने आमजन की कमर तोड़ कर रखी है जहां महंगाई आसमान छू रही है वहीं महिलाओं का प्रदेश में लगातार शोषण हो रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here