चंदोरी के मोक्षधाम में भगवान शिव की हुई स्थापना

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के वार्ड नंबर ८ चंदोरी स्थित मोक्षधाम में शिव मंदिर समिति के तत्वाधान में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां पर प्रति वर्ष अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें तालाब किनारे मंदिर में प्रात: काल भगवान शिव का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों का दोपहर तक ताता लगा रहा। जिनके द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुष्प बेलपत्र धतूरा सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं चढक़र भगवान शिव से मनोकामना की गई। इसके बाद समिति के द्वारा चंदोरी के मोक्षधाम में भगवान शिव की प्रतिमा को ले जाया गया। जहां विधि विधान से पंडित धर्मेंद्र तिवारी के मुखारविंद से मंत्र उच्चारण के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई इसके बाद मंदिर में हवन पूजन कर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देर शाम तक दी गई तत्पश्चात महाप्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति सदस्य संतोष पारधी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धुमधाम के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया है। जिसमें मंदिर में रुद्राभिषेक कर हवन पूजन और भजन संध्या के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया। वहीं ग्राम के मोक्षधाम में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई है लगातार युवाओं को धर्म से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र पटले सहित समिति के अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

सोसायटी शिव मंदिर में देवी जागरण का हुआ आयोजन

नगर के वार्ड नंबर ३ स्थित सोसायटी शिव मंदिर में २६ फ रवरी को शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान देवी जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें सुबह ८ बजे मंदिर में समिति सदस्यों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात हवन पूजन कर भगवान शिव की आराधना की गई वहीं इस दौरान भंडारे का भी वितरण किया जाता रहा। जहां पर रात करीब ८ बजे देवी जागरण जगराता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें श्री श्री मां आदिशक्ति देवी जागरण ग्रुप परासिया के द्वारा जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें हनुमान चालीसा एवं सुन महादेवा फेम ऑडियो वीडियो सिंगर एवं ग्रुप संचालक आनंद मालवीय ,गायक संजय यादव ,गायिका करीना विश्वकर्मा ,गायिका ममता सत्यार्थी के द्वारा भगवान शिव भगवान हनुमान भगवान राम सहित बाबा श्याम के मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी गई। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं दर्शकों के द्वारा लाइव भजनों पर जमकर नृत्य भी किया जाता रहा। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here