Jeeva Joseph और Aparna Thomas का हुआ तलाक, 11 साल बाद टूटा रिश्ता

0

Jeeva Joseph-Aparna Thomas Confirmed Their Divorce: जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस ने अपनी शादी खत्म कर ली है। दोनों ने अगर होकर अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव की शुरुआत करते हुए प्राइवेसी की गुजारिश की है।Jeeva Joseph-Aparna Thomas Divorce: मशहूर कपल जीवा जोसेफ (Jeeva Joseph) और अपर्णा थॉमस (Aparna Thomas) ने अपनी 11 साल पुरानी शादी खत्म करने की बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर अलग की जानकारी साझा की। अलग होने के बाद इस कपल ने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने 24 अगस्त 2026 को अलग होने की घोषणा की जब इनकी शादी को 11 साल होने वाले थे।अपर्णा थॉमस ने बताई दिल की बात

जीवा जोसेफ से अलग होने की घोषणा करने के बाद अपर्णा थॉमस ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह जानती हैं कि कई लोग उनकी तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने खुद इस बारे में बता दिया। अपर्णा ने साफ कहा कि उनकी शादी अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ऐसा करना आसान नहीं था लेकिन उनके लिए यह जरूरी था। अपर्णा के मुताबिक अब वह इस फैसले के बाद शांत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं, खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और पहले के मुकाबले काफी हल्का महसूस कर रही हैंनहीं बताया तलाक लेने का कारण

अपर्णा ने अपनी शादी टूटने की वजह के बारे में कोई खुलासा करना सही नहीं समझा। उन्होंने कहा कि कुछ बातें बेहद पर्सनल होती हैं। उन चीजों को वो पब्लिक में नहीं लाना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ाना चाहती हैं।जीवा जोसेफ ने भी किया रिश्ते के खत्म होने का ऐलान

जीवा जोसेफ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को तलाक की जानकारी दी। उन्होंने कहा यह चीजें उनके लिए आसान नहीं थीं। उन्होंने अपने फैन्स को इस बात की सीधे शेयर की। जीवा ने बताया कि उन्होंने और अपर्णा ने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी शादी आगे नहीं चल सकती। इसलिए दोनों ने आने-अपने रास्ते अलग कर लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here