नई दिल्ली: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसकी मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारतीय टीम का ऐलान आज, 19 अगस्त 2025 को होने वाला है। टीम इंडिया की नजरें पहली बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने पर टिकी हैं। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ खास बातें-
टूर्नामेंट की तारीखें और वेन्यू
- तारीख: 30 सितंबर से 2 नवंबर, 2025 तक
- मेजबान: भारत और श्रीलंका।
- वेन्यू (भारत): बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम।
- वेन्यू (श्रीलंका): कोलंबो।
- हाइब्रिड मॉडल: पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा।
भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड
आज होने वाले चयन में कई बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद है। हरमनप्रीत कौर टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया जा सकता है। कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
भारत की संभावित टीम-
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
- प्रतिका रावल
- हरलीन देओल
- जेमिमा रोड्रिग्स
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
- दीप्ति शर्मा
- स्नेह राणा
- राधा यादव
- अरुंधति रेड्डी
- क्रांति गौड़
- अमनजोत कौर
टूर्नामेंट का शेड्यूल और भारत के मैच
आईसीसी ने महिला विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
भारतीय टीम के सभी मैच-
- 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका
- 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड
- 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड
- 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश
क्या होगा फाइनल मैच का वेन्यू-
टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो यह कोलंबो में होगा। अगर अन्य सात टीमों में से कोई भी फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल बेंगलुरु में खेला जाएगा।