‘गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है’, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

0

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, बाटला हाउस मुठभेड़ पर आंसू बहाने वाले लोग आज उनकी प्रशंसा में एक शब्द भी क्यों नहीं कह रहे हैं? कैप्टन स्मित मच्छार के लिए कोई शब्द क्यों नहीं है…Sudhanshu Trivedi: फ्लाईदुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों को अपनी जान पर खेलकर बचान वाले कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर राहुल गांधी ने अब तक एक्स पर कोई पोस्ट नहीं किया है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इसे लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देकर हमला बोला है।

जाकिर नायक को शांति का मसीहा बताने वाले…

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज हम कांग्रेस पार्टी से सीधे पूछना चाहते हैं कि जाकिर नायक को शांति का मसीहा बताने वाले, अफजल गुरु को परिस्थितियों का शिकार बताने वाले, बुरहान वानी को गुमराह युवक कहने वाले, याकूब मेमन की फांसी को ‘न्यायिक हत्या’ करार देने वाले और बाटला हाउस मुठभेड़ पर आंसू बहाने वाले लोग आज उनकी प्रशंसा में एक शब्द भी क्यों नहीं कह रहे हैं? कैप्टन स्मित मच्छार के लिए कोई शब्द क्यों नहीं है, जिन्होंने इतनी वीरता दिखाई और इतने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली? हम कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में सीधा जवाब मांगते हैं।

गाजा पर गमजदा शहजादा…

सुधांशु ने कहा, आरोपी पायलट की अलकायदा ने तारीफ की। कांग्रेस के प्रथम परिवार से एक भी शब्द, पोस्ट स्मित के लिए न आना सवाल खड़ा करता है। देश को गंभीरता से कांग्रेस को सर्वोच्च नेतृत्व के आचरण को देखना चाहिए। सोनिया जी, जिनकी आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू थे, उनकी आंखों में करुणा का एक स्वर कैप्टन स्मिथ के लिए दिखाई नहीं पड़ रहा है। राजकुमारी, जो हाथ में फिलिस्तीन का बैग लेकर जाती थीं, उस बैग में से संवेदना का रुमाल निकल कर नहीं आ रहा है। गाजा पर गमजदा शहजादा लगता है वोट बैंक से इस कदर खौफजदा हो गया है कि उसके मुंह से एक लफ्ज नहीं निकल रहा है।यूपी कांग्रेस में नई नियुक्तियों पर क्या कहा?

यूपी कांग्रेस ने नई नियुक्ति पर सुधांशु ने कहा, मोदी की बोटी-बोटी कहने वाले इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यूपी कांग्रेस अराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाया है। अराधना मिश्रा का वीडियो आया जिसमें वो भारत माता की जय के नारे लगाते हुए रोक रही हैं।

नाकामी का नजला चुनाव आयोग पर गिराकर कांग्रेस बच नहीं सकती

चुनाव आयोग आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के मुद्दे पर उन्होंने कहा, नाकामी का नजला चुनाव आयोग पर गिराकर कांग्रेस बचाव नहीं कर सकती। जब बैलेट पेपर लूटे जाते थे तब ही कांग्रेस जीतती थी। कांग्रेस तब ही जीती, जब सब अवैध था। जबसे लीगल चुनाव होने लगा, तब से कांग्रेस हार रही है। केरल नगर निगम का चुनाव राज्य ने करवाया था। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी जीती क्या वो वोट चोरी से हुई।

पंजाब की कानून-व्यवस्था ध्वस्त

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर त्रिवेदी ने कहा, पंजाब में यूट्यूब इंफ्लुएंसर की हत्या हुई ध्वस्त होती कानून व्यवस्था की काहनी है। सिद्धू मूसेवाला से शुरू होकर हत्याओं का जो सिलसिला पंजाब सरकार के दौरे हुकूमत पर चल रहा है, वह ध्वस्त होती कानून व्यवस्था का सबूत है। आप सरकार के शासन काल में पंजाब की कानून व्यवस्था इस खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है कि वहां पर किसी भी व्यक्ति के लिए सुरक्षित जीवन यापन करना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here