पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को पंचायत की मासिक बैठक संपन्न हुई। यह बैठकपांढरवानी सरपंच अनीस खान, उपसरपंच राकेश अग्रवाल सहित पंचों एवं पंचायतकर्मियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। आयोजित बैठक में उपस्थित पंचों को पंचायत क्षेत्र में जारी निर्माण कार्य, स्वीकृत विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्या से वार्ड पंचों से सरपंच को अवगत करवाया गया और नियमित रूप से नालियों की सफाई करवाने सहित अन्य मांगे पूर्ण करवाने की बात कही गई। साथ ही मवेशी एवं बैठकी बाजार की नीलामी प्रक्रिया संपन्न करवाने पर चर्चा की गई और जल्द मवेशी एवं बैठकी बाजार की नीलामी किये जाने का निर्णय लिया गया है। चर्चा में सरपंच अनीस खान ने बताया कि बैठक में पंचों की बैठक में पंचायत क्षेत्र में जारी निर्माण, विकास कार्योंऔर कौन-कौन से कार्य किया जाना है, बाजार व मवेशी बाजार नीलामी पर चर्चा की गई है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य किये जा रहे है और जल्द ही मवेशी एवं बैठकी बाजार की नीलामी जल्द की जायेगी।










































