पदमेश न्यूज़, बालाघाट।पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ की वर्षों से लंबीत कुछ मांगे हैं जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। बार-बार इन मांगों को लेकर आवेदन निवेदन व आंदोलन करने के बावजूद भी मांगे पूरी न होने पर अपनी नाराजगी जताते हुए संगठन द्वारा 24 फरवरी मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया है।जिंसमे उन्होंने संगठन को मान्यता देने, अंग्रेजी हुकूमत में बनाए गए काले कानूनों को रद्द कर नए कानून बनाने और उनकी 8 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर पटवा के आदेश पर जिला अध्यक्ष महेश शरणागत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री,और राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर राहुल नायक को सौंपे गए इस ज्ञापन में संगठन द्वारा होली के पूर्व इन सभी मांगो को पूरा किए जाने की गुहार लगाई गई है।जिंसमे उन्होंने जल्द से जल्द मांग पूरी ना होने पर होलीका दहन के समय सभी काले कानूनों की प्रतियां होली के जलाने की चेतावनी दी है।
इन 8 सूत्रीय मांगो को पूरा करने की लगाई गुहार
संगठन द्वारा भारत से ब्रिट्रिश हुकुमत के समय के सम्पूर्ण काले कानून जल्द से जल्द खत्म करके नए कानून बनाने, पुलिस विभाग की ड्यूटी 8 घटें की कर, 50,000 रू तनख्वाह के साथ में साप्ताहिक छुट्टी देने, भारत की आंतरिक सुरक्षा मजबूत कराने 18 रुपया साईकिल भत्ता की जगह 6 हजार रू मासिक पेट्रोल भत्ता देने, पुलिस विभाग को अच्छे आवास सुविधा देने या फिर 5 हजार रू आवासीय भत्ता दिया जाने, भारत में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग, एंव राष्ट्रीय पुलिस आयोग, दोनो का तुरंत गठन करने, न्यायलय, शासन, प्रशासन, में जबाबदेही के साथ समस्त कार्यो की समय सीमा लागू करने, लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथो पकडे गए अपराधी का 90 दिनो में चालान पेश कर,10 साल की सजा का कानून बनाने, लोकायुक्त, ईओडब्लू, को चालान पेश करने का स्वंत्रत अधिकार देने, पूरे भारत में शिक्षित युवक/युवतियो को पुलिस विभाग रेल विभाग जेल विभाग वन विभाग में 2 करोड़ से अधिक भर्ती करने, सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौपते हुए,उक्त सभी मांगे जल्द से जल्द पूरी किए जाने की गुहार लगाई है।
अंग्रेजी हुकमत के काले कानूनों को तत्काल किया जाए रद्द
पदाधिकारियो ने बताया कि भारत का एक मात्र संगठन जिसने 2017 से भारत में ब्रिट्रिश हुकुमत के सम्पूर्ण हत्यारा काले, कानूनो को खत्म करने की मांग शुरु की थी जो 1 जुलाई 2024 को खत्म न कर बदलाव शुरु किया गया है लेकिन आज भी भारत देश मे अंग्रेजों के बहुत से हत्यारे, काले कानून लागू है।जिसे आयोग बनाकर खत्म कर भारत की जनता के अनुसार दूसरे कानून बनाए जाए क्योकि अग्रेजो ने भारत को गुलाम बनाए रखने के लिए हत्यारे काले कानून बनाए थे जो आज भी लागू है।इसके अलावा पुलिस विभाग एंव पुलिस परिवार कल्याण संघ की सतत 10 वर्षो की मेहनत से 163 साल पुराना ब्रिट्रिश हुकुमत के हत्यारे, काले, कानून यानी इन्डियन पैनल एक्ट 1860+61 पुलिस एक्ट बदलाव शुरू हुआ एंव न्यायपालिका में भी किसी भी केस की 3 सालो की समय सीमा निरघारित कर दी गई है जो केन्द्र सरकार का स्वागत योग्य कदम है। लेकिन अभी ऐसे कई काले कानून है जिन्हें रद्द किए जाने की आवश्यकता है, हमारी मांग है कि इन कानून को यथाशीघ्र करने कानून बनाए जाए।
संगठन को दी जाए मान्यता
पदाधिकारियो ने बताया कि संघ द्वारा 10 सालो से पूरे देश में अग्रेंजो के हत्यारे, काले, कानून बदलवाने के लिए जमीनी लडाई लड रहा है संगठन ने सिर्फ 10 सालो में पूरे देश में कम से कम 10 हजार से अधिक ज्ञापन देकर एक कीर्तिमान बनाया है एंव सैकडो
आन्दोलन धरना, प्रदर्शन, एंव 7 वर्षो से लगातार होलिका दहन में अग्रेंजो के हत्यारे, काले, कानूनो को पूरे देश में जलाता आ रहा है जिससे केन्द्र सरकार को अग्रेंजो के घटिया कानून को बदलवाने ध्यान केन्द्रित कराया।जिसका सुखद परिणाम आज पूरा देश को मिल रहा है एंव पूरा विश्व देख रहा है। हम सरकार से विशेष अनुरोध करते है कि पुलिस विभाग एंव पुलिस परिवार कल्याण संघ के नाम की मान्यता का नियम बनाकर संगठन को इसी नाम की मान्यता दी जाए अगर भारत सरकार ने अग्रेंजो के सम्पूर्ण घटिया कानून कत्म कर दिए गए हो तो संगठन को विधिवत मान्यता दी जाए यही निवेदन है।
तो होली में जलाई जाएगी काले कानूनों की प्रतियां- महेश
संगठन जिला अध्यक्ष महेश शरणागत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केन्द्र सरकार 2 मार्च से पहले अग्रेंजो के सभी हत्यारे, काले, घटिया, कानूनो को एंव पुलिस रैग्युलशन एक्ट, को खत्म नही करती और संगठन को होलीका दहन से पहले विधिवत मान्यता नही दी जाती तो पुलिस विभाग एंव पुलिस परिवार कल्याण संघ 2 मार्च 2026 को अग्रेजो के काले घटिया, कानूनो की प्रतियां होलिका दहन में जलाई जाएगी।इस दौरान यशवंत लिल्हारे जिला महामंत्री, अशोक ब्रम्हे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती उषा धुवारे महिला जिला अध्यक्ष, श्रीमती दिपिका बिसेन जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती ममता बिसेन जिला प्रचार मंत्री, श्रीमती सिमा सिंग नगर अध्यक्ष, सुबेदार सोमेश्वर रहांगडाले जिला उपाध्यक्ष हंसलाल ठाकरे जी जिला उपाध्यक्ष, रामचंद्र सिहोरेजी जिला उपाध्यक्ष, कन्नू भाई संचेती जिला प्रवक्ता, सुखदेव मुनी कुतराहे बालाघाट तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










































