पदमेश न्यूज़, बालाघाट।लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच हुई आपसी भिड़ंत में मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक को वारासिवनी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, तो वही इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर दूसरे मोटरसाइकिल सवाल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।घायलों में हाल मुकाम वारासिवनी के गोंडी टोला निवासी 30 वर्षीय विजय पिता प्रताप सहारे और एक अन्य व्यक्ति का समावेश है।जिसमें से विजय सहारे का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे रिफर किया गया है
समनापुर से वारासिवनी ससुराल आते वक्त हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण थाना क्षेत्र नवेगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम समनापुर निवासी विजय सहारे, अपने ससुराल वारासिवनी के समीप गोंडी टोला में अपने परिवार के साथ निवास करता है। बताया गया कि होली पर्व पर विजय अपने ग्राम समनापुर गया था, जहां से वापस आते समय लालबर्रा के ग्राम खमरिया के पास उसकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ भिड़ंत हो गई ।जिससे मोटरसाइकिल में सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,उधर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय जनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए तुरंत वारासिवनीके अस्पताल ले जाया गया जहां पर लालबर्रा के ग्राम खमरिया कामथी निवासी व्यक्ति का उपचार जारी है, तो वहीं इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर विजय सहारे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों द्वारा उसे बेहतर उपचार के लिए रिफर किया गया है। जिनके परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए हैं।









































