बालाघाट /
उपनगरीय वार्ड नंबर 13 बूढी के गंगानगर में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और पत्नी को मारपीट करने के बाद फांसी पर झूल गया।16 मार्च की शाम 5:00 बजे यह घटना उस समय हुई जब यह व्यक्ति अपने घर में बेटी के साथ में था
इस व्यक्ति को फांसी के फंदे से उतार कर बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाये। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए। मृतक का नाम महेश पिता ताराचंद खोबरागड़े 40 वर्ष गंगानगर निवासी बताया गया है। इस व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में फांसी लगाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश खोबरागड़े अपनी पत्नी संध्या खोबरागड़े के साथ मजदूरी करता था। जिनके परिवार में एक बेटा अनिकेत 16 वर्ष और बेटी एंजल 12 वर्ष की है। बताया गया कि महेश खोबरागड़े शराब पीने का आदी था। 16 मार्च को सुबह 8:00 बजे संध्या मजदूरी करने चली गई थी । 2:00 बजे संध्या घर लौटी। उस समय महेश खोबरागड़े अत्यधिक शराब पीकर घर आया था। जिसे उसके बेटे अनिकेत ने बोला कि पापा मेरा मोबाइल कहां है, तब महेश खोबरागड़े ने बोला कि मैंने मोबाइल बेच दिया है। अनिकेत ने उन्हें बोला कि मेरी ऑनलाइन क्लास रहती है, मैं कैसे पढ़ाई करूंगा। उसने अपने पिता महेश खोबरागड़े को समझाइश देते हुए बोला कि पापा अब तो सुधर जाओ, दारू पीना छोड़ दो, बेटे अनिकेत के यह कहते ही महेश उसे मारपीट करने लगा था। बीच बचाव करने जब संध्या आई तो महेश खोबरागड़े ने उसे भी मारपीट कर दिया। झगड़ा शांत हो गया था। उसके बाद अनिकेत अपने बड़े पिता के घर चला गया। महेश खोबरागड़े ने घर में खाना खाया और टीवी पर कार्यक्रम देखने लगा था। दोपहर 4:00 बजे संध्या काम पर चली गई ।महेश खोबरागड़े अपनी बेटी एंजल के साथ में ही घर में था। शाम 5:00 बजे महेश खोबरागड़े को उसकी बेटी एंजल ने कमरे के अंदर पंखे में फांसी पर लटकी हुई देखी और वह मोहल्ले के लड़कों के साथ अपनी मां संध्या खोबरागड़े को बताने गई। संध्या तुरंत घर आई और देखी घर के सामने पुलिस भी थी। घर के अंदर उसका पति पंखे में गमछा बांधकर लटका हुआ था। जिसकी प्लस चल रही थी।वह बेहोशी के हालत में था। महेश को फंदा से उतार कर तुरंत डायल 112 से जिला अस्पताल बालाघाट लाये।जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिये। महेश खोबरागड़े की मौत हो चुकी थी। 17 मार्च को जिला अस्पताल पुलिस ने महेश खोबरागड़े का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए हैं। संभावना व्यक्त की गई है कि अत्यधिक शराब के सेवन और बेटे और पत्नी को मारपीट करने की आत्मग्लानी में महेश खोबरागड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की आगे जांच कोतवाली पूरी द्वारा की जा रही है










































