पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महाराजपुर में एक खेत में भीषण आग लगने से किसान की तैयार रखी गेहूं की फ सल पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना २६ मार्च की शाम ६ बजे उस समय हुई जब किसान सुरेन्द्र पटले ने फ सल काटकर सुरक्षित रख दी थी। इस घटना में पीडि़त किसान को लगभग पच्चास हजार रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। जिसकी पीडि़त किसान के द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फ सल जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवायी गई है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महाराजपुर निवासी अनिल पटले उम्र ३६ वर्ष जो वर्तमान में रायपुर में मजदूरी का काम करते हैं। उनके खेत में उनके पिता सुरेन्द्र पटले खेती किसानी की देखरेख करते हैं। घटना दिनांक २६ मार्च की शाम करीब ६ बजे की है खेत में लगभग डेढ़ एकड़ की गेहूं की फ सल कटकर रखी हुई थी जिसमें अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेतों से वापस आ रहे किसानो के द्वारा देखा गया कि सुरेंद्र पटले के खेत से धुआँ निकल रहा है। वह जब पास आए तो आगजनी की घटना देखते ही उनके द्वारा तत्काल दूरभाष पर सुरेन्द्र पटले को आगजनी की सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरेंद्र पटले के अपने खेत पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु पूरी फ सल जलकर राख हो गई। मामले में सुरेंद्र पटले के पुत्र अनिल पटले के द्वारा रायपुर से आते ही वारासिवनी थाने में घटना की शिकायत की गई। पुलिस ने घटना के संबंध में अनिल पटले की रिपोर्ट पर वारासिवनी पुलिस ने आगजनी क्रमांक २/२६कायम कर मामले को जांच में लिया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामदयाल चौधरी के द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से किसान परिवार गहरे सदमे में है क्योंकि उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई कुछ ही पलों में राख के ढेर में बदल गई।
अज्ञात लोगों के द्वारा फसल में आग लगाई गयी-अनिल पटले
प्रार्थी अनिल पटले ने बताया की डोंगरगांव रोड़ पर सडक़ किनारे हमारा खेत है जहां डेढ़ एकड़ में गेहूं की फ सल रबी में हमारे द्वारा लगवाई गई थी। मैं रायपुर में काम करता हूं खेती किसानी हमारे पिताजी देखते हैं खेत में लगी फ सल की कटाई हमारे पिताजी के द्वारा करवाई गई थी। यह फसल कटाई २६ मार्च की शाम ४ बजे पूरी हुई थी जिसमें पूरी फ सल को एक स्थान पर एकत्रित करके रख दिया गया था। फि र शाम ६ बजे कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उस फसल में आग लगा दी गई है जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। इस दौरान हमें करीब ५० हजार रुपये का नुकसान हुआ है आग लगने के कारणों और अज्ञात व्यक्तियों का पता लगाने के लिए हमारे द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है। हमारी मांग है कि शासन हमें उचित मुआवजा प्रदान करें वही फ सल बीमा योजना के तहत भी हमें लाभान्वित करें।









































