रोजगार मेंले में जिले के समस्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना – भारती पारधी

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय में संचालित स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ४ अपै्रल को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्तिकेय जायसवाल के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरिता कोल्हेकर के नेतृत्व, हेमन्त कुमार मण्डाले संयोजन ,नरेन्द्र कुमार डोंगरे प्रभारी स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा महाविद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया। रोजगार मेला २०२६ का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती भारती पारधी सांसद ,विवेक पटेल विधायक, प्रदीप जायसवाल पूर्व केबीनेट मंत्री,मृणाल मीना कलेक्टर बालाघाट, अभिषेक सराफ मुख्य कार्यपालन अधिकारी बालाघाट, आकाश अग्रवाल सहायक कलेक्टर बालाघाट, कार्तिकेय जायसवाल की अध्यक्षता तथा संदीप मिश्रा नगर मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया। सांसद भारती पारधी ने कहा कि यह रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु शासन द्वारा हर हाथ कौशल, हर हाथ रोजगार’ योजना अन्तर्गत आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त बेरोजगार युवा अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार अवश्य लाभ ले सकते है। हमारा लक्ष्य जिले के समस्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पंजीकृत लाभार्थियों को नौकरी के लिए साक्षात्कार देने हेतु अग्रीम बधाइयॉं प्रेषित करती हॅू। विधायक विवेक पटेल ने कहा कि आज महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगाल मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें नि:शुल्क पंजीयन कर लाभार्थी योग्यता के अनुसार इस रोजगार मेले का लाभ ले सकते है। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि अभी तक बालाघाट जिले में रोजगार की कमीयॉ थी। लेकिन अब जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित इस प्रकार रोजगार मेला के द्वारा रोजगार की कमीयों को दूर किया जा सकता है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित रोजगार मेले में जितने भी बेरोजागर विभिन्न समूहों कि नौकरीयों के लिए आवेदन कर रहे है वे आवश्यकता अनुसार डिग्री के साथ उपस्थित होकर स्वंय और अपने साथियों को रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रेरित कर सकते है। सभी प्रतिभागी किसी भी प्रकार की भ्रांतियों एवं अपवाहों पर ध्यान ना दे, यह संपूर्ण भर्तियॉं जिला प्रशासन की निगरानी में होती है। रोजगार मेला में उपस्थित आशिष मिश्रा जिला रोजगार अधिकारी के द्वारा रोजगार मेला २०२६ के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी। रोजगार मेला २०२६ में यजाकी अहमदाबाद, फंक्सकान बंगलुरू, रॉयल इनफ ील्ड अहमदाबाद, टाटा मोटर्स अहमदाबाद, माइक्रोन चीप उत्पादन अहमदाबाद कम्पनीयॉं उपस्थित रही। रोजगार मेला में बालाघाट से जिले से लगभग ७४४ बेराजगार युवक युवतीयों के द्वारा उपरोक्त कम्पनीयों में अपनी योग्यतानुसार पंजीयन करवाकर साक्षात्कार की प्रक्रियॉं पूर्ण की गयी। जिसमें कुछ चयनित प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्तिकेय जायसवाल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा रोजगार मेला २०२६ में उपस्थित अतिथियों, जिला प्रशासन, विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि, शासकीय एसएसपी महाविद्यालय , विभिन्न जनपद पंचायत, जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों से उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं पंजीकृत लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here