ईरान ने होर्मुज में अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों को रास्ता बदलकर वापस लौटना पड़ा

0

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसकी चेतावनी के बाद अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों को अपना रास्ता बदलकर वापस लौटना पड़ा।

ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के एक X पर पोस्ट में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कर्मचारी अमेरिकी युद्धपोत USS Frank E. Petersen Jr. को चेतावनी देते हुए नजर आते हैं। वीडियो में ईरानी अधिकारी जहाज को तुरंत मार्ग बदलकर हिंद महासागर की ओर लौटने का आदेश देते हैं और आदेश न मानने पर कार्रवाई की धमकी भी देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here