“मुझे परवाह नहीं कि वे वापस आते हैं या नहीं, ईरान के पास नहीं होंगे परमाणु हथियार”, ट्रंप की दो टूक

0
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में हुए युद्धविराम वार्ता के नाकाम होने के बाद ईरान अमेरिका के साथ बातचीत में लौटता है या नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। फ्लोरिडा से लौटने के बाद मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे परवाह नहीं कि वे वापस आते हैं या नहीं। अगर वे वापस नहीं आते हैं, तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं है।
  • वे अब भी परमाणु हथियार चाहते हैं..बोले ट्रंप
  • इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सप्ताहांत में इस्लामाबाद में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में हुई युद्धविराम वार्ता के दौरान ईरान ने परमाणु हथियार हासिल करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अब भी परमाणु हथियार चाहते हैं, और उन्होंने पिछली रात यह स्पष्ट कर दिया। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।
  • ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के निशाने पर अब पोप लियो, जमकर निकाली भड़ास, बताया बेहद कमजोर
  • यहां तक कि जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में ईरानी टीम के साथ युद्धविराम वार्ता कर रहा था, तब भी ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ समझौता हो या न हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, जो भी हो, जीत हमारी है। हो सकता है वे समझौता कर लें, हो सकता है न करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिए से, हमारी जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here