- पाकिस्तान में जब अमेरिका–ईरान शांति वार्ता चल रही थी, तभी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया। ऐसा दावा ईरान की तरफ से किया गया है। पाकिस्तान में अमेरिका–ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के दौरान इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा किए गए एक फोन कॉल ने संभावित समझौते को पटरी से उतार दिया। तेहरान ने यह जानकारी दी।
- ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह आरोप लगाया। यह बयान उस समय आया जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद में 21 घंटे से अधिक चली बातचीत के बाद बिना किसी समझौते के लौट गए।
- उस एक फोन कॉल से कैसे खत्म हुई बातचीत?
- अराघची ने लिखा, ‘बैठक के दौरान नेतन्याहू का वेंस को किया गया फोन कॉल, अमेरिका–ईरान वार्ता के फोकस को इजरायल के हितों की ओर मोड़ गया।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘अमेरिका बातचीत की मेज पर वह हासिल करने की कोशिश कर रहा था, जो वह युद्ध के जरिए नहीं कर सका।’










































