जबलपुर जिले में एक अप्रैल से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ने के बाद अवैध कॉलोनियों का कारोबार एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। रिंग रोड और बायपास से लगे क्षेत्रों में बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं और बड़े पैमाने पर प्लाट काटकर बेचे जा रहे हैं। सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियों का जाल, पाटन बायपास से पाटन, कटंगी बायपास से कटंगी और बरेला, बरगी और पनागर में फैल रहा है।
पाटन के सूखा में एक दर्जन से ज्यादा अवैध कॉलोनियां बन गई, लेकिन इनकी खबर न तो प्रशासन को लगी और न ही राजस्व में। अवैध बिल्डर ने किसानों की जमीन का एग्रीमेंट कराकर यहां पर अवैध कॉलोनियां काट दी और लाखों में प्लाट बेंचे और इनकी नामांतरण तक करवा दिया गया, लेकिन कार्रवाई तो दूर, जांच तक करने जिला प्रशासन, कॉलोनी सेल, राजस्व विभाग, जिला पंचायत के अधिकारी यहां नहीं पहुंचे।










































