इस वजह से Om Shanti Om से बाहर हुए थे Rajpal Yadav, ‘बिल्लू’ में ऑफर हुआ था ये रोल

0

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म भूत बंगला को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म भूत बंगला का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इन सब के बीच राजपाल यादव का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटव्यू के दौरान राजपाल यादव बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) से जुड़ा एक किस्सा बताया। इस दौरान राजपाल यादव ने किस वजह से उनके हाथ से ये फिल्म निकल गई थी

ऑफर हुई थी ये फिल्म

एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह Zoom को अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू दिया है। Zoom से बातचीत की, जिसमें उन्होंने ‘बिल्लू’ में इरफान से बदले जाने के बारे में खुलकर बताया। एक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम करने से मना कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने किंग खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। Zoom ने राजपाल यादव से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी रोल से मना करने का अफसोस किया है, तो उन्होंने बताया कि उन्हें ‘बिल्लू’ में इरफान के रोल की पेशकश हुई थी। लेकिन बाद में उन्हें अलग रोल दे दिया गया और इरफान भाई ने वो किरदार किया। राजपाल यादव ने कहा, ‘मुझे फिल्म बिल्लू में टाइटल रोल करने की पेशकश हुई थी। लेकिन बाद में मुझे दूसरा रोल दे दिया गया और इरफान भाई ने वो किरदार किया। वे बिल्लू के रूप में शानदार थे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here