मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए Ranbir Kapoor, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले लिया मां का आशीर्वाद

0

Ranbir Kapoor Seeks Blessing At Durga Puja: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने वहां रहते हुए माता रानी का आशीर्वाद भी लिया।Ranbir Kapoor Seeks Blessing At Durga Puja: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में रणबीर कपूर दुर्गा मां के दरबार पहुंचे। उन्होंने वहां रहते हुए माता रानी का तो आशीर्वाद लिया ही, साथ ही पंडित जी के पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। रणबीर कपूर का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘नाना ने 5 साल तक पापा से बात नहीं की’- Salman Khan ने खोले माता-पिता की शादी के राज

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुखर्जी परिवार द्वारा मुंबई में आयोजित हुई दुर्गा पूजा में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने मरून कुर्ता और पैंट पहना था, जिसमें रणबीर कपूर बेहद डैशिंग लगे। रणबीर कपूर ने दुर्गा पूजा पंडाल में आते ही सबसे पहले माता रानी के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इतना ही नहीं, उन्होंने पंडित जी के पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। रणबीर कपूर के चेहरे पर इस दौरान खुशी देखने लायक रही। खास बात तो यह है कि दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद पैपराजियों से भी रणबीर कपूर ने मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की। उन्होंने हर किसी से हाथ मिलाया और कुछ को तो गले भी लगाया। रणबीर कपूर का ये अंदाज देख हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here