भरवेली थाना अंतर्गत बैहर रोड पर स्थित ग्राम टेकाड़ी के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई ।इस सड़क दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जिनमे एक मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति प्रकाश पिता मंगरु लाल कोसरे 40 वर्ष ग्राम बेलगांव थाना किरनापुर निवासी बताया गया है। अन्य दो घायल में एक का नाम राकेश सराठे गांव खुरपूड़ी लालबर्रा निवासी बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश कोसरे माइक्रो फाइनेंस कंपनी बिरसा में फील्ड ऑफिसर है। 12 अप्रैल को प्रकाश कोसरे मोटर साइकिल में अपने गांव बेलगांव से बिरसा जा रहे थे। शाम 6:30 बजे करीब बालाघाट से बैहर की ओर जाते समय भरवेली थाने के ग्राम टेकाड़ी के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही मोटर साइकिल प्रकाश कोसरे की मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस मोटरसाइकिल में दो युवक सवार थे और शराब के नशे में थे। दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकराने से प्रकाश कोसरे और अन्य मोटरसाइकिल में सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों घायल को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया। दो घायल युवक में एक युवक का नाम राकेश सराठे ग्राम खुरपूड़ी लालबर्रा निवासी बताया है। तीनों घायल का इलाज जिला अस्पताल किया जा रहा है।










































