WhatsApp Web पर आएगा नया धमाकेदार फीचर! अब चैट्स को बना सकेंगे अपनी पसंद के हिसाब से

0


लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी वेब यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही WhatsApp Web पर चैट थीम कस्टमाइजेशन का फीचर देखने को मिल सकता है।

मोबाइल के बाद अब Web पर भी मिलेगा थीम फीचर

फिलहाल Meta के इस प्लेटफॉर्म पर iOS और एंड्रॉयड यूजर्स पहले से ही चैट थीम, रंग और वॉलपेपर बदल सकते हैं। इससे चैटिंग का अनुभव ज्यादा आकर्षक और आरामदायक बनता है। अब कंपनी यही सुविधा वेब वर्जन में भी देने की तैयारी कर रही है, जिससे डेस्कटॉप यूजर्स भी अपने चैट इंटरफेस को पर्सनलाइज कर सकेंगे।

मिलेंगे कई थीम ऑप्शन और प्रीसेट

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए फीचर में यूजर्स को कई थीम प्रीसेट मिलेंगे। ये थीम न सिर्फ चैट बैकग्राउंड बदलेंगे, बल्कि मैसेज बबल्स के रंग भी बदल जाएंगे। इससे पूरा इंटरफेस एक नया और फ्रेश लुक देगा।

हर चैट के लिए अलग थीम लगाने की सुविधा

इस फीचर की खास बात यह होगी कि यूजर्स अलग-अलग चैट्स के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे। यानी पर्सनल, ऑफिस या ग्रुप चैट्स को आसानी से पहचानने के लिए अलग-अलग डिजाइन चुन सकते हैं।

सिर्फ आपको दिखेगा आपका कस्टमाइजेशन

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी विज़ुअल बदलाव सिर्फ उसी यूजर को दिखाई देंगे जिसने उन्हें सेट किया है। बाकी चैट में शामिल लोग डिफॉल्ट इंटरफेस ही देखेंगे। यह ठीक वैसा ही होगा जैसा कि मोबाइल ऐप वर्जन में होता है।

अभी डेवलपमेंट में है फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here