आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सबको काफी ज्यादा इम्प्रेस किया है। उनकी तूफानी बैटिंग ने सबका दिल जीत लिया। सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर ही आकर जसप्रीत बुमराह जैसे महान गेंदबाज को छक्का लगाया। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड को भी नहीं छोड़ा। उनके टैलेंट को देखकर अब हर कोई उनको भारतीय टीम में खिलाने की मांग कर रहा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद वैभव से ईशान किशन भी मिले।
वैभव सूर्यवंशी से मिले ईशान किशन
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बीते 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला हुआ। इस मैच के बाद हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन वैभव सूर्यवंशी से मिले। दोनों के बीच काफी बातचीत हुई और दोनों काफी हंस भी रहे थे। दोनों का वीडियो एक्स पर राजस्थान रॉयल्स ने खुद शेयर किया है।










































