WhatsApp आज के समय में रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पर्सनल चैट से लेकर ऑफिस के काम तक, हर जगह इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड और हैकिंग के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार यूजर्स को यह तक पता नहीं चलता कि उनका WhatsApp अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस पर एक्टिव है।
Linked Devices सेक्शन जरूर चेक करें
अगर आपको शक है कि आपका अकाउंट कहीं और लॉगिन है, तो सबसे पहले WhatsApp का Linked Devices सेक्शन देखें। इसके लिए WhatsApp खोलें, तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें और “Linked Devices” पर जाएं। यहां आपको उन सभी डिवाइसेस की लिस्ट दिखेगी, जहां आपका अकाउंट लॉगिन है। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो तुरंत उसे लॉगआउट कर दें।
लॉगिन नोटिफिकेशन को नजरअंदाज न करें
WhatsApp समय-समय पर लॉगिन से जुड़े अलर्ट भेजता है। अगर आपको अचानक कोई मैसेज मिलता है कि आपका अकाउंट किसी नए डिवाइस से लिंक हुआ है, तो इसे हल्के में न लें। यह किसी अनधिकृत एक्सेस की कोशिश हो सकती है।
अचानक लॉगआउट होना भी हो सकता है खतरे का संकेत
अगर आपका WhatsApp बिना किसी कारण के खुद-ब-खुद लॉगआउट हो जाए या आपसे दोबारा OTP मांगा जाए, तो सावधान हो जाएं। यह संकेत हो सकता है कि कोई और आपके अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश कर रहा है।
मैसेज और रीड रिसीट्स पर रखें नजर
अपने चैट हिस्ट्री को ध्यान से देखें। अगर आपको ऐसे मैसेज दिखाई दें जो आपने भेजे ही नहीं, या कोई मैसेज बिना खोले “रीड” दिख रहा हो, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका अकाउंट किसी और डिवाइस पर एक्टिव है।












































