Sachin Tendulkar Birthday: 53 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, मां का लिया आशीर्वाद, फैंस से भी मिले

0

Sachin Tendulkar 53rd Birthday: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल नाम सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के एक साधारण परिवार में 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन ने क्रिकेटर बनने का सपना बचपन में ही देख लिया था और 1989 में जब वो 16 साल के थे तब उन्होंने देश के लिए खेलना का सपना पूरा किया। वो पहली बार टीम इंडिया में चुने गए और पाकिस्तान दौरे पर जाकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में डेब्यू करके भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। आज उनके 53वें जन्मदिन पर पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाईयां दे रहा है और फैंस जश्न में डूबे हैं।

सचिन तेंदुलकर हर साल अपना जन्मदिन बेहद सादगी से ही बनाते हैं। दो दिन पहले दंतेवाड़ा में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर केक काटा था, जहां वो अपनी पत्नी अंजलि के साथ मौजूद थे। आज जन्मदिन की सुबह उन्होंने हमेशा की तरह सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, “मेरे दिन की शानदार शुरुआत अपनी आई, अंजलि और ट्रबल मेकर (सचिन का डॉग)। आखिर और एक व्यक्ति क्या मांग सकता है।”

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

क्रिकेट जगत में रन मशीन के रूप में पहचाने गए सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन के साथ अपने टेस्ट करियर का अंत किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़े। उन्होंने 463 वनडे में 18426 रन बनाए। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए। इस तरह उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 100 शतक लगाए। सचिन ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here