परिक्षेत्र पूर्व बैहर में बाघ का शव मिलने एवं वन्यजीव अपराध में तीन आरोपियों की गिरफ्तार

0

परिक्षेत्र पूर्व बैहर (सा.) के अंतर्गत बीट जत्ता के जंगल क्षेत्र में एक बाघ का शव पाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही उच्च स्तरीय अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई।एन टी सी ए की गाइडलाइन के अनुसार चिकित्सकों की टीम द्वारा शव परीक्षण किया गया तथा एफ एस एल हेतु आवश्यक नमूने संकलित किए गए। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि बाघ के चारों केनाइन दांत अनुपस्थित थे।

विशेष सर्च अभियान एवं दांतों की बरामदगी

वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर डॉग स्क्वॉड की सहायता से सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम जत्ता के एक कुएं से जिसमें झिल्ली में पत्थर बांधकर दांत फेंके गए थे। पम्प के माध्यम से पानी निकालकर चारों केनाइन दांत सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए।प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि अज्ञात आरोपियों द्वारा लालचवश बाघ के दांत निकाल लिए गए थे। परंतु विभागीय कार्यवाही की आशंका से उन्होंने उन्हें कुएं में फेंक दिया। बाघ की मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि एफ एस एल रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही की जा सकेगी। तथापि पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकीय टीम के अनुसार प्रथम दृष्टया मृत्यु स्वाभाविक प्रतीत होती है।

वैधानिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी

उक्त प्रकरण में वन अपराध क्रमांक 2561/81 दिनांक 23/04/2026 पंजीबद्ध कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 49B एवं 51 के अंतर्गत विवेचना की गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे अशोक पिता रूप सिंह उइके 33 वर्ष,भुनेश पिता कमल सिंह तेकाम32 वर्ष,सालिकराम पिता मंगल सिंह 60 वर्ष तीनो ग्राम जत्ता थाना बैहर निवासी है। उक्त तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल चालान किया गया एवं उपजेल बैहर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here