चेन्नई: कार्तिक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के लिए मैच विनिंग पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कार्तिक ने 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट खेला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्कूप पर चौका लगाकर अपनी टीम को सीजन की चौथी जीत दिलाई। वहीं मुंबई इंडियंस की 9 मैचों में यह 7वीं हार है। टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है।
कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन?
कार्तिक शर्मा ने मैच फिनिश करने के बाद स्पेशल सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बल्ले को गन की तरह दिखाया। महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा सेलिब्रेशन कर चुके हैं। धोनी ने 183 रनों की पारी खेलने के बाद श्रीलंका के खिलाफ 2005 में गन सेलिब्रेशन किया था। कार्तिक ने भी वैसा ही किया।










































