Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Movie: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अब तक फिल्म ने इंडिया में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टोरी और किरदारों को लेकर भी सोशल मीडिया पर बात हो रही है। इन सब के बीच फिल्म राजा शिवाजी के एक्टर रितेश देशमुख ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रितेश देशमुख ने कई सवालों के जवाब दिए जिनका फैंस को इंतजार था।
ऐसे हुई सलमान खान की एंट्री
एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह रितेश देशमुख का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान रितेश ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर उनकी सलमान से बातचीत हो रही थी। सलमान ने पूछा कि फिल्म कब शुरू हो रही है। रितेश ने कहा कि अगले महीने शूटिंग शुरू होगी। इस पर सलमान ने पूछा,“मैं इसमें क्या कर रहा हूं?” रितेश के पास उस वक्त कोई जवाब नहीं था। तब सलमान ने कहा कि ‘तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते। मैं तुम्हारी पहली फिल्म में था, पिछली फिल्म में भी था और अब इसमें भी रहूंगा, चाहे कुछ भी करना पड़े।’
जेनेलिया डिसूजा की बड़े पर वापसी पर दिया रिएक्शन
रितेश ने कहा कि वो और जेनेलिया डिसूजा हमेशा एक दूसरे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं। उन्होंने जेनेलिया को अपने साथ काम करने वाली बेहतरीन एक्ट्रेसे में से एक बताया। रितेश ने बताया कि मां बनने बाद जेनेलिया करीब 8 साल तक काम से दूर रहीं और पूरा समय परिवार व बच्चों को दिया। तब उन्होंने जेनेलिया से कहा कि ‘तुम बहुत अच्छी मां हो, अच्छी पत्नी हो, अच्छी दोस्त हो लेकिन ‘जेनेलिया’ के तौर पर तुम्हारा क्या? तुम उस जेनेलिया से नहीं मिली हो जिसे सेट पर रहना पसंद था, जिसे कैमरे के सामने काम करना अच्छा लगता था। अब समय आ गया है कि तुम फिर से खुद से मिलो।’ रितेश ने आगे कहा कि जब उन्होंने जेनेलिया को दोबारा स्क्रीन पर देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि यही चीज वह मिस कर रही थीं। उनके मुताबिक, एक बेहतर मां, पत्नी और पार्टनर बनने के लिए जरूरी है कि इंसान वो काम भी करे जिससे उसे सच में खुशी मिले।










































