पदमेश न्यूज़, बालाघाट।नगर में केवायसी कराने बैंक गई एक महिला के अचानक से लापता होने का एक मामला सामने आया है।जिसमे महिला के पति ने पत्नी को खोजकर वापस लाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।इस मामले में नगर के गंगानगर निवासी महिला के पति विजय मलघाटी ने अपने 2 छोटे बच्चों का हवाला देते हुए उसकी पत्नी बरखा मलघाटी के गुम होने, उसका कही कोई पता न लगने, ढूढने पर भी ना मिलने और उसका मोबाईल लगाकर न.बंद बताने आदि की जानकारी देते हुए, थाने में आवेदन देने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नही होने की शिकायत शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौपकर की है।पति की केवल इतनी मांग है कि पत्नी को पुलिस ढूंढकर, वापस लाए। जिससे 12 और 7 वर्ष के बच्चों को मां मिल सके।आवेदक पति विजय के अनुसार उसकी पत्नी 5 मई से लापता है।जिसे पुलिस अब तक खोजने में नाकाम रही है।जिसपर अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यवाही तेज कर उनकी पत्नी का पता लगाकर, यथाशीघ्र उसे वापस लाने की मांग की है।
पुलिस नही कर रही कार्यवाही- मलघाटी
गुम हुई महिला के पति विजय मलघाटी ने एसपी कार्यालय में सौपे ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया कि वह अपनी पत्नि एंव अपने दो अवयस्क बच्चे गौरव मलघाटी आयु 12 वर्ष, ,रौनक मलघाटी आयु 07 वर्ष एंव अपनी माता श्रीमती रेखा मलघाटी के साथ वार्ड नं. 13 गंगानगर बूढी में निवास करता है।5 मई को मै अपनी पत्नि श्रीमती बरखा मलघाटी के साथ लगभग 12.45 बजे यूनियन बैंक गया था। जिसके पश्चात 01 बजे मै अपनी पत्नि बरखा मलघाटी को बैंक में के.वाय.सी. करवाने के लिए छोडकर अपने काम मे चला गया था, जिसके पश्चात लगभग 01.39 बजे मेरी पत्नि का मुझे फोन आया, उसके द्वारा कहा गया कि मै सांई कैफे जा रही हूँ, के.वाय.सी. नही हो रही है, फिर कुछ देर बाद करीबन 01.55 बजे फोन आया कि यहा भी के.वाय.सी. नही हो रही है, मै पोस्ट ऑफिस जा रही हूँ, जिसके पश्चात मेरे द्वारा लगभब 02.30 बजे अपनी पत्नि को फोन लगाया गया तो उसका फोन बंद आया, जिसमे पश्चात मैने पोस्ट आफिस बालाघाट मे जाकर देखा तो वो वहा पर नही थी, जिसके पश्चात मेरे द्वारा अपने दोस्त अनिल यादव को फोन करके बोला कि तुम घर जाओं और पुछो कि बरखा घर आई है क्या, तब मेरे दोस्त अनिल यादव ने घर जाकर मेरी माता से बात कराया तो उनके द्वारा बताया गया कि बरखा घर नही आयी है। जिसमे पश्चात मेरे द्वारा अपने ससुराल मे एंव बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन एंव अन्य स्थानो मे अपनी पत्नि की खोजबीन कि, किंतु उसका कोई पता नही चला, जिसके पश्चात मैने पुलिस थाना कोतवाली मे जाकर अपनी पत्नि बरखा मलघाटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा उक्त घटना से संबंधित किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नही की जा रही है ना ही उनके द्वारा आज दिंनाक तक सी.डी.आर. रिपोर्ट निकाली गई है, पुलिस थाना कोतवाली द्वारा घटना की जाँच करने मे आनाकानी की जा रही है, जिससे मै संतुष्ट नही हॅू। मै, मेरे अवयस्क बच्चे एंव मेरा परिवार काफी भयभीत एंव परेशान है।मांग है कि घटना की जाँच कर तत्काल उचित कार्यवाही करने हेतु पुलिस थाना कोतवाली बालाघाट को आदेशित किया जाए ताकि ताकि उन्हें उनकी पत्नी मिल सके।










































