Dussehra 2026 पर सिनेमाघरों में मारधाड़ करेंगे Emraan Hashmi, धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!!

0

इमरान हाशमी की फिल्म को लेकर आया अपडेट

इमरान हाशमी अब अपनी नई फिल्म गनमास्टर जी 9 को लेकर चर्चा में हैं। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इमरान हाशमी करीब 20 साल बाद निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स गनमास्टर जी 9 को दशहरा 2026 पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल 16 अक्टूबर को रिलीज डेट माना जा रहा है, जबकि 9 अक्टूबर पर भी विचार किया जा रहा है। प्रोड्यूसर का कहना है कि टीम ऐसी तारीख चुनना चाहती है, जहां फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिले।

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्में

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बताया कि गनमास्टर जी 9 एक पूरी तरह मसाला एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जो खासतौर पर उन दर्शकों को पसंद आएगी जिन्होंने 2000 के दशक में इमरान हाशमी की फिल्मों को खूब पसंद किया था। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। गनमास्टर जी 9 के अलावा इमरान हाशमी की फिल्म जी 2 और अवारापन 2 पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है। अवारापन 2 को देखने के लिए फैंस अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here