Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Secretly Married In Court: टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में साथ नजर आ रहे हैं, जहां उनकी नोंक-झोंक और रोमांस देखने लायक होता है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो खबरें ये भी आई थीं कि करण और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर अभिषेक कुमार का एक बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने बोला कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अभिषेक कुमार का ये बयान देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गया है।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर पहले भी खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि करण कुंद्रा ने इन खबरों को झूठा करार दिया था और कहा था कि ऐसी चीजें कई महीनों से वायरल हो रही हैं। लेकिन हाल ही में अभिषेक कुमार के एक कमेंट ने फिर से शादी की अफवाहों को हवा दी है। अभिषेक कुमार ने अली गोनी के एक व्लॉग में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर कहा, “भाई इन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।” उनके इस कमेंट से फैंस भी हैरान रह गए हैं। हालांकि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है।










































