‘अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगा NEET एग्जाम’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- अब गड़बड़ी नहीं होगी

0

दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेपर लीक के आरोपों और देशभर में छात्रों के विरोध के बाद अब NEET-UG की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले साल से NEET एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा। छात्रों के भविष्य और परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

छात्रों के भविष्य को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की मेहनत और उनके सपनों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here