बल्लेबाज छिपा दे रहे थे कमजोरियां, एक्सपोज हुई पंजाब किंग्स, अब प्लेऑफ मुश्किल दिख रहा

0

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में अपना लगातार 5वां मुकाबला हार गई है। लीग के पहले हाफ में 7 मैचों में पंजाब को एक भी हार नहीं मिली थी। टीम ने 6 में जीत हासिल की थी जबकि एक मैच बारिश में धुल गया था। इस दौरान पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड 265 रनों का टारगेट भी चेज किया था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 अप्रैल को शुरू हुआ हार का सफर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब किंग्स अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही है।

पंजाब किंग्स की बॉलिंग शुरुआत से ही समस्या रही

पंजाब किंग्स को जीत बल्लेबाजों की वजह से मिल रही थी। ज्यादातर मौकों पर उनके गेंदबाज फेल थे। अब बल्लेबाजों का फॉर्म खराब होते ही टीम एक्सपोज हो गई। इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में पंजाब का एक भी नाम नहीं है। 13 विकेट के साथ अर्शदीप सिंह 13वें नंबर पर है। उसके बाद युजवेंद्र चहल का नंबर आता है। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 9 विकेट के साथ 28वें नंबर पर हैं।इसके साथ ही पंजाब के गेंदबाजों की इस सीजन इकोनॉमी भी बेहद खराब रही है। अर्शदीप और चहल की इकोनॉमी 9 से ज्यादा की है तो मोर्को यानसेन और विजयकुमार वैशाक ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। जेवियर बार्टलेट की इकोनॉमी 11.58 और मार्कस स्टोइनिस की 12.51 की है। पंजाब के अभी तक 11 मैच पूरे हुए हैं और इसमें 8 बार गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here