हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि गूगल क्रोम चुपचाप डिवाइस पर 4GB की आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस फाइल को डाउनलोड कर रहा है। इस फाइल का नाम weights.bin बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह weights.bin फाइल गूगल के ऑन-डिवाइस Gemini Nano AI मॉडल से जुड़ी हुई है। यह मॉडल फोन में ही काम करता है और स्कैम पहचानने, ऑटोफिल सुझाव देने और “Help Me Write” जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस फाइल का साइज लगभग 4GB बताया गया है।
इन यूजर्स की बढ़ी दिक्कत
गूगल की यह फाइल उन यूजर्स के लिए काफी बड़ी परेशानी है जिनके डिवाइस में स्टोरेज और रैम काफी कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर आप इसे डिवाइस में नहीं रखना चाहते हैं तो आप इसे डिलीट कर सकते हैं। आज की खबर में हम आपको गूगल की इस फाइल को डिलीट करने का तरीका और इसे दोबारा डाउनलोड होने से रोकने के तरीके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसे डिलीट करके आप अपने डिवाइस की स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
फाइल के अंदर क्या है?
आपको बता दें कि गूगल की यह फाइल जेमिनी नैनो ऑन-डिवाइस एआई सिस्टम का ही एक पार्ट है। आपको बता दें कि यह कुछ फीचर्स को रन करने के लिए गूगल यूजर के कंप्यूटर पर स्टोर एआई मॉडल को यूज करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फाइल क्रोम के एप्लिकेशन डेटा फोल्डर में स्टोर हो रही है और क्रोम का नया वर्जन अपडेट करने के बाद ही यह यूजर्स को नजर आती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे डाउनलोड करने से पहले यूजर को किसी तरह का नोटिफिकेशन भी गूगल की तरफ से नहीं दिया जाता है।Macbook यूजर्स ऐसे फाइल तलाशें
सबसे पहले आपको यह जानकारी लेनी होगी कि यह फाइल आपके डिवाइस पर स्टोर है या नहीं। अगर आप मैकबुक इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐप्लिकेशन सपोर्ट ओपन करके गूगल को ओपन करें। अब आप क्रोम सेक्शन को ओपन करके डिफॉल्ट ऑप्शन पर जाएं। अब आपको “OptGuideOnDeviceModel” नाम से बने फोल्डर को ओपन करना होगा। अगर आपको इसमें weights.bin नाम से कोई फाइल दिखती है तो मतलब आपके डिवाइस पर यह डाउनलोड हो चुकी है।
विंडोज यूजर्स ऐसे सर्च करें फाइल
अगर आप विंडोज लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं तो फाइल का पता लगाने के लिए आपको फाइल एक्सप्लोर ओपन करना होगा। अब आपको “%LOCALAPPDATA%GoogleChromeUser Data” पेस्ट कर दें। इसके बाद आपको एक लिस्ट मिलेगी जिसमें “OptGuideOnDeviceModel” नाम का फोल्डर मिलेगा। इस फोल्डर में आपको weights.bin नाम की फाइल मिल जाएगी।
इस तरह से करें डिलीट
आपको बता दें कि अगर फोल्डर से ही फाइल को डिलीट कर देते हैं तो गूगल क्रोम इसे फिर से डाउनलोड कर सकता है। इसे हमेशा के लिए बंद करने के लिए आपको क्रोम के ऑन डिवाइस एआई फीचर को डिसेबल करना होगा। इसके लिए आपको क्रोम ब्राउजर को ओपन करके सेटिंग पर जाना होगा। इसके बाद आपको On-device AI को बंद करना होगा। इसके बाद आप फोल्डर में जाकर weights.bin को डिलीट कर सकते हैं।












































