PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के दौरान मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) इटली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। पीएम मोदी ने कहा,”भारत-इटली के बीच व्यापार बढ़ेगा। दोनों देशों के कारोबारियों में उत्साह। हम पूरी मानवता के लिए काम करेंगे। इटली डिजाइन के लिए जाना जाता है। टेक्नोलॉजी, इनोवेशन पार्टनर्शिप का इंजन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोम और काशी प्रचानी नगर है। रोम को विश्व में ‘शाश्वत नगर’ के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरा लोकसभा क्षेत्र, काशी, भी इसी नाम से प्रसिद्ध है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो चर्चाएं किसी एजेंडा तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और मित्रता की सादगी दिखाई देती है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश विकास में मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से कई बार मिलने का अवसर मिला। यह भारत और इटली के बीच निरंतर सहयोग को दर्शाता है।टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ हमारी साझा पहल बनी मिसाल: पीएम मोदी
वहीं, पीएम मोदी ने आतंकवाद का भी जिक्र किया।” पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ी चुनौती है। भारत और इटली एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ हमारी साझा पहल ने पूरे विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। ये स्पष्ट संदेश दिया है कि रिस्पांसिबल डेमोक्रेसी केवल आतंकवाद की निंदा नहीं करती बल्कि उसके फाइनेंशियल नेटवर्क्स को तोड़ने के लिए भी ठोस कदम उठाती है।
यह दर्शाता है कि हमारा रिश्ता केवल डिप्लोमेसी का नहीं, साझी धरोहर का है। अगले वर्ष भारत और इटली के संबंधों की 80वीं एनिवर्सरी के उपलक्ष में ईयर ऑफ कल्चर मनाया जाएगा। इससे हमारे सांस्कृतिक संबंधों कोऔर ताकत मिलेगी।’विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ रहे संबंध’
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के रिश्तों पर कहा,” मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम भारत-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा रहे हैं। भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 हमारी साझेदारी को एक व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी ढांचा प्रदान करती है। हम इस दिशा में समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देशों के बीच व्यापार 20 अरब यूरो के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां भारत के विकास में योगदान दे रही हैं।”
रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में करीबी सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हमारी सेनाओं के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है। हमारे डिफेन्स इंडस्ट्रियल रोडमैप से को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर करेंगे काम: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे रक्षा औद्योगिक रोडमैप ने सह-विकास और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त किया है। समुद्री शक्तियों के रूप में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत और इटली के बीच घनिष्ठ सहयोग स्वाभाविक है। हम जहाजरानी, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, रसद और नीली अर्थव्यवस्था पर मिलकर काम करेंगे।”










































