‘Cocktail 2’: रश्मिका मंदाना ने ‘Tujhko’ गाने की झलक की शेयर, बाद में किया डिलीट, फैंस हुए कंफ्यूज

0

Rashmika Mandanna’s Cocktail 2: रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी ‘कॉकटेल 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी का नया गाना ‘माशूका’ रिलीज किया, जो फैन्स के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) का ‘माशूका’ गाना जैसे ही रिलीज, उसके कुछ देर बाद कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह 1993 के एक इतालवी सॉन्ग’ Se So Arrubate A Nonna से कॉपी है। अब इसके बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने ‘कॉकटेल 2’ के रोमांटिक गाने ‘तुझको’ की एक लीक हुई झलक दिखाकर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया। हैरानी की बात यह है कि रश्मिका मंदाना ने इस गाने को लेकर किए पोस्ट को डिलीट कर दिया है। 

‘तुझको’ गाने की झलक शेयर करते ही रश्मिका मंदाना ने किया डिलीट

रश्मिका मंदाना ने अब फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के ‘तुझको’ गाने की झलक दिखाने के बाद अब इसे सोशल मीडिया पर डिलीट कर दिया है। कई लोग कंफ्यूज है कि आखिर रश्मिका मंदाना ने इस गाने की झलक को डिलीट क्यों किया? फैन्स भी सोशल मीडिया पर अजीब-अजीब रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुणाल और दीया की प्यारी केमिस्ट्री की झलकियां शेयर करते हुए रश्मिका ने इस गाने को “हमेशा रहने वाले प्यार की आवाज़” बताया। लाइव वोटिंग के दौरान फैन्स को यह देखकर अजीब लग है क्योंकि रश्मिका ने कुछ ही घंटों बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here