A नाम वालों का भरोसा जीतना है मुश्किल, आपके नाम का पहला अक्षर है अ या आ, तो जान लें अपने जीवन की खास बातें

0

वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। किसी जातक के नाम के पहले अक्षर से उसके व्यक्तित्व, करियर और लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, A, अ या आ अक्षर वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन्हें करियर में अपनी मेहनत से तरक्की मिलती है। वहीं, किसी भी मुश्किल का सामना ये डटकर करते हैं। लव लाइफ में अ नाम वाले बहुत केयरिंग होते हैं और जीवनभर अपने पार्टनर का साथ देते हैं। आइए विस्तार से जानें कि ‘A, अ या आ’ अक्षर वाले लोगों का करियर, लव लाइफ और स्वभाव कैसा होता है।आत्मविश्वास से होते हैं भरपूर : A नाम वाले जातक जल्दी किसी की बातों से प्रभावित नहीं होते हैं क्योंकि इन्हें खुद पर पूरा भरोसा होता है। किसी भी काम में ये आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं।

लीडरशिप क्वालिटी : अ या आ अक्षर वाले लोग जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं वहां ये एक अच्छे लीडर बनते हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी बहुत अधिक होती है। ऐसे में ये अपने ग्रुप में भी लीड के रोल में ही नजर आते हैं।

स्पष्ट बोलते हैं हर बात : इन्हें कोई भी बात गोल-गोल घुमाकर करना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। इनके दिल में जो भी होता है ये सीधा और स्पष्ट सामने वाले को बोल देते हैं।

मुश्किलों का करते हैं डटकर सामना : A नाम वाले लोग किसी भी मुश्किल परिस्थिति में जल्दी घबराते नहीं हैं। बल्कि उसका डटकर सामना करते हैं क्योंकि, ये लोग बहुत ही साहसी होते हैं। किसी भी मुश्किल से निकलने का ये रास्ता ढूंढ ही लेते हैं।

जल्दी आता है गुस्सा : अ, आ से नाम शुरू होने वाले जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। लेकिन थोड़ी देर में सामान्य हो जाते हैं और दिल के साफ होते हैं।

दिमाग से लेते हैं फैसले : ये लोग कोई भी फैसला भावुक होकर नहीं लेते हैं, बल्कि सोच-समझकर और बुद्धिमानी से सही फैसला लेना पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here